वाराणसी । भाजपा महानगर के जिला चुनाव अधिकारी व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने संगठनात्मक चुनाव में लगे मंडल चुनाव अधिकारियों से कहा कि सभी 13 मंडलों में मंडल स्तरीय बैठक में स्वयं पूरा समय देकर सभी अपेक्षित पदाधिकारी के सहयोग से बूथ समिति के शेष बचे चुनाव की समीक्षा करें।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सिगरा स्थित गुलाब बाग पार्टी कार्यालय पर संगठन पर्व संगठनात्मक चुनाव 2024 के निमित्त “द्वितीय कार्यशाला” के आयोजन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि संपन्न हुए चुनाव में गठित बूथों का भौतिक सत्यापन अवश्य करें ताकि शीर्ष नेतृत्व के मेरा बूथ सबसे मजबूत की परिकल्पना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी निर्वाचित सभी बूथ अध्यक्ष बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख का मोबाइल फोन से वार्ता करके सत्यापन करके ही हस्ताक्षर करना सुनिश्चित करें। बूथ समिति में बूथ पर मनाए जाने वाले पार्टी संगठन के 6 कार्यक्रमों तथा मन की बात कार्यक्रम प्रमुख के कार्य विभाजन भी सुनिश्चित करें।

अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि महानगर के तीन विधानसभा के 13 मंडल में, 200 शक्ति केंद्र पर कुल 1142 बूथों पर चुनाव संपन्न हुए हैं।

विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को समानता और समरसता का समावेश करते हुए दायित्व मिलता है, यह प्रक्रिया भाजपा के लिए एक पर्व के समान होती है।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए क्षमता वान और विचारवान लोगों को लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सदस्यता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यशाला का संचालन महामंत्री अशोक पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राहुल सिंह ने दिया।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री श्यामदेव राय चौधरी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

 

महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला चुनाव अधिकारी व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ निर्मला सिंह पटेल, एडवोकेट जेपी सिंह, डॉक्टर सुदामा पटेल, जगदीश त्रिपाठी, आत्मा विश्वेश्वर, डॉ गीता शास्त्री, साधना वेदांती, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, किशन कन्नौजिया, अनुपम गुप्ता, विवेक मौर्य, रवि राय हिलमिल, योगेश सिंह पिंकू, रजत जायसवाल, शोभनाथ मौर्य, मनोज सोनकर सहित सभी मंडल अध्यक्ष मंडल सदस्यता प्रमुख मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *