
वाराणसी।हिन्दी साहित्य भारती के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रविन्द्र शुक्ल का नागरिक अभिनन्दन -5 नवम्बर 2024, मंगलवार, पूर्वाह्न्11.30 बजे से,तपोवन आश्रम केनिकट , सारंग चौराहा,पंचकोशी रोड, नकखीघाट, पहाड़ियां, वाराणसी में महानगर अध्यक्ष पं.गंगासहाय पाण्डेय के अध्यक्षता में काशी प्रान्त के संरक्षक श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश के प्रमुख संरक्षण में अतिविशिष्ट अतिथि- हिन्दी साहित्य भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद वाजपेई, काशी प्रान्त अध्यक्ष पंडित प्रकाश मिश्र ज्योतिषी के गरिमा मयी उपस्थिति में वाराणसी जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक महाकाल के स्वागत संरक्षण में प्रदेश मंत्री एवं काशी प्रान्त प्रभारी कवि इन्द्र जीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/संचालन में होगा।
स्वागत संयोजन काशी प्रान्त के महामंत्री ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय एवं संगठन मंत्री भजन गायक गोपाल त्रिपाठी, महानगर महामंत्री सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध के दिशा निर्देशन में आयोजित है। मानव बन जाए जग सारा के समर्थक विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समस्त सम्मानित जन सादर आमंत्रित हैं।
विशेष जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर -9450364292 पर या 6306057870 पर संपर्क किया जा सकता है।
