
रिपोर्ट:- अशरफ आदिल
प्रयागराज।स्मार्ट सिटी प्रयागराज को अधिक बेहतर बनाने और जनता को जागरूक करने की दिशा मे एफटीआर न्यूज़ /फाउंडेशन के फाउंडर एवं चेयरमैन नूर मोहम्मद खान साहब एवं संस्था के साथियो की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत साइबर एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
नागरिकों को बताया गया कि कैसे साइबर क्राइम फ़्रॉड से बचा जाये और यातायात नियमों का पालन करके कैसे अपनी जीवन की सुरक्षा की जाये।
कार्यक्रम का संचालन राजुल शर्मा ने किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे श्री सी. के. शुक्ला, जिला संरक्षक (प्रयागराज) एवं पूर्व मेजर (आर्मी) के साथ साथ मंडल अध्यक्ष हसीन अहमद, डिप्टी कमांडेंट पूर्व एस.पी. (सी.आर.पी.एफ.) भी शामिल रहे।
विशिष्ठ अतिथि रौनक गुप्ता, डिवीज़नल ऑफिसर (सिविल डिफेन्स) एवं एम.डी. (प्रयाग ग्रुप ऑफ होटल्स) रहे।
सभी लोगों ने साइबर क्राइम एवं यातायात जागरूकता पर अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम मे सभी समाजसेवियों जिन्होंने प्रयागराज को बेहतर बनाने मे अपनी सेवाएं दी हैँ और समाज की मदद करने मे हमेशा आगे रहे उन सभी लोगों को सम्मानित किया है जिनमे अशफ़ाक़ अहमद सिद्दीकी (असिस्टेंट रजिस्ट्रार), शमशाद (पत्रकार), डा. ज़ैद उल्लाह, डा. फ़िरोज़ अहमद, वैष्णवी, नहीद के साथ अन्य लोग शामिल रहे।
