
वाराणसी। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ओर से नई दिल्ली में बनारस की बेटी आचार्य डा.अंजना त्रिपाठी को पतंजलि योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ़ इंडिया के डिप्टी स्पीकर सभागार में गत 24 नवंबर को आयोजित हुए सम्मान समारोह में बनारस से युवा योगाचार्य डॉ अंजना त्रिपाठी को “महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान योग के क्षेत्र में योगाचार्यों द्वारा किए गए प्रयासों, योग के हित में किए गए कार्यों,योगाचार्यों (योग वीर / वीरांगनाओं) को प्रदान किया जाता है। सम्मानित होने पर हुनर ए बनारस ने अंजना को बधाई दी है।समारोह में विश्व प्रसिद्धि प्राप्त प्रधान योगाचार्य स्वामी अमित देव महाराज, राजर्षि आचार्य पवन दत्त मिश्र महाराज, चीफ़ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर पीआरसीबी डॉ एसपी मिश्रा, मुरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योग के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी योग थैरेपी आईएन आचार्य, योगगुरु मंगेश त्रिवेदी आदि थे।
