वाराणसी। प्रख्यात वक्ता, लेखक, क्विज मास्टर, निर्मल जोशी ने सिंधी कल्याण समिति, अर्दली बाजार के सदस्यों की नई पीढ़ी को व्यक्तित्व विकास हेतु संवाद कौशल की कला से परिचित कराया एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। विशेष तौर से कन्याओं को सार्वजनिक स्थलों पर महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञानवर्धन के साथ वक्ता शैली का ज्ञान प्रदान किया गया, कार्यक्रम में क्लास 6 से 12 की 15 कन्या उपस्थित रही। इस अवसर पर रमेश लालवानी ने मुख्य वक्ता श्री निर्मल जोशी को दो पुस्तके, विभाजन के विभीषिका की कहानियां, एवं मोक्ष नगरी का जीवन दर्शन भेंट की, श्री मोहन बदलानी ने शाल भेंट करके सम्मान किया, सचिव अनिल आहूजा एवं कोषाध्यक्ष नरेश मेघानी ने माल्यार्पण करके स्वागत किया, धन्यवाद प्रकाश दिनेश राजानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *