
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज के छात्रों ने सोमवार को दोपहर वक्फ बोर्ड का प्रतीक पूतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि सुन्नी वक्फ बोर्ड बोर्ड ने 2018 में नोटिस जारी किया था,जिसका तत्कालीन सचिव यूएन सिन्हा ने जवाब देकर बताया था कि कॉलेज की जमीन एंडोमेंट ट्रस्ट की है और इस पर किसी का भी मलिकाना हक नहीं हो सकता। छात्रनेता विवेकानंद सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड पर सरकार को रोक लगाया जाना चाहिए। यह विद्या का मंदिर है यहां ऐसे लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। पुतला दहन में विवेकानंद सिंह, पूर्व छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह बाबू, सचिन सिंह, सुधीर सिंह, प्रतीक उपाध्याय,शिवम, कुश सिंह, अभय सिंह,चंदन सिंह दर्जनों की संख्या में छात्र शामिल थे।
