शहादत हज़रत फात्मा ज़हरा दिवस पर विशेष 

 

रिपोर्ट :- मो अशरफ 

 

प्रयागराज।पैग़म्बर ए इस्लाम मोहम्मद ए मुस्तफा की इकलौती बेटी फात्मा ज़हरा की शहादत पर तीन दिवसीय शोक मनाया जा रहा है।इस्लामिक माह जमादी उस सानी की एक से तीन तक विभिन्न क्षेत्रों में मजलिस मातम व जुलूस निकाला जा रहा है।

इसी क्रम में बख्शी बाज़ार मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन के अज़ाखाने पर मजलिस आयोजित की गई। ज़ाकिर ए अहलेबैत शाहिद रज़ा रिज़वी (शमूल)ने मजलिस को खिताब किया , सैय्यद हैदर मेंहदी व अलमदार काज़मी ने सोज़ख्वानी से मजलिस का आग़ाज़ किया तो अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार के नौहाख्वानो नेयाज़ुल हसन , हाशिम बांदवी ,नाज़िर हुसैन , आबिद हुसैन,हैदर मेंहदी, शीराज़,मिर्ज़ा राहिब , कैफ , सादिक़ ,मोहम्मद आदि ने पुरदर्द नौहा पढ़ा।

वहीं रानीमंडी चकय्यानीम से अमजद अली पप्पू की ओर से जुलूस ए फात्मा ज़हरा निकाला गया जिसे मौलाना शहरयार हुसैन ने खिताब किया।

जुलूस रानीमंडी की गलियों में गश्त करते हुए बच्चा जी धर्मशाला के पास शाहरुख क़ाज़ी के अज़ाखाने पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ।

दरियाबाद में नौहाख्वान ग़ुलाम अब्बास के अज़ाखाने से नजीब इलाहाबादी के संचालन में जुलूस निकाला गया जिसमें मौलाना व इमाम ए जुमा वल जमात हसन रज़ा ज़ैदी साहब ने मजलिस को खिताब किया।बाद मजलिस अन्जुमन हाशिमिया दरियाबाद , अन्जुमन हुसैनिया दरियाबाद , अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा दरियाबाद ने पुरदर्द नौहा पढ़ते हुए जुलूस निकाला जो दरगाह हज़रत अब्बास पहुंच कर सम्पन्न हुआ।इसी क्रम में बख्शी बाज़ार इमामबाड़ा नाज़िर हुसैन में शहादत की मजलिस को मौलाना सैय्यद रज़ी हैदर साहब क़िब्ला ने खिताब किया ,नायाब बलियावी ने पेशख्वानी के फराएज़अन्जाम दिए। शफक़त अब्बास पाशा की निज़ामत में हुई मजलिस में अन्जुमन अब्बासिया रानीमंडी के नौहाख्वानो ने पुरदर्द नौहा पढ़ा। रविवार को इसी इमामबाड़े पर इसाले सवाब की मजलिस रात्रि ८ बजे होगी जिसमें ज़ैग़म अब्बास की मर्सिया तो मौलाना रज़ी हैदर साहब मजलिस को खिताब करेंगे। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार नौहा और मातम का नज़राना पेश करेगी।मजलिस व जुलूस में मौलाना सैय्यद जवादुल हैदर रिज़वी , मौलाना रज़ी हैदर , मौलाना आमिरुर रिज़वी , मौलाना इरफान हैदर ,मौलाना अफजल अब्बास ,मौलाना मोहम्मद ताहिर , मौलाना सरफराज़ हुसैन ,रिज़वान जव्वादी , हसनैन अख्तर ,हुसैन रज़ा ,मक़सूद रिज़वी ,हुसैन अली ,हैदर अली ,शाहरुख काजी , सैय्यद मोहम्मद अस्करी , ज़ुलक़रनैन आब्दी, महमूद तैयबापूरी ,मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन , दानिश, शीराज़,राहिब ,वसमी ,असग़र अली ,बाशू भाई ,हसन टाईगर , ज़हीर अब्बास ,बाक़र मेंहदी , ज़रगाम हैदर ,ज़ामिन हसन , शजीह अब्बास आदि शामिल रहे।वहीं करैली के इबादतखाना अल खिज़रा में शहादत ए फात्मतुज़ज़हरा की तीसरी मजलिस को मौलाना सैय्यद सर्दी रिज़वी ने खिताब किया नसीम बिसौनवी ने पेशख्वानी तो शहन्शाह सोनवी ने सलाम पढ़ा। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमिया बख्शी बाज़ार ने नौहों और मातम की सदा बुलन्द कि। इमामबाड़े की लाईटों को बुझा कर ताबूत ए जनाबे फातिमा ज़हरा निकाला गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *