
वाराणसी। गुरुवार को राजा दरवाजा व्यापार मंडल का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
चुनाव में पांच संरक्षक चुने गए। जिसमें क्रमशः डा सतीश कुमार कसेरा, प्रदीप मानसिंह, मंगल यादव, किशन जायसवाल, सत्यनारायण कसेरा, कैलाश यादव, बने ।
साथ ही अध्यक्ष संदीप गुप्ता महामंत्री सुनील निगम कोषाध्यक्ष मौर्य जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल मीडिया प्रभारी शिवकुमार कसेरा सहित ग्यारह कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए।
चुनाव में 125 व्यापारी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी डा सतीश कुमार कसेरा ने दी है।
