
रिपोर्ट :- उपेन्द्र कुमार पांडेय,आजमगढ़
आजमगढ़।डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज और आजमगढ़ ने जिला कार्यालय व सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया।
प्रत्येक बूथ पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन हुआ और गोष्ठियों के माध्यम से राष्ट्र नवनिर्माण में डॉ. आंबेडकर के योगदान पर चर्चा की गई।
इस मौके पर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और वंचितों के प्रखर स्वर, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! ‘अंत्योदय’ एवं लोक-कल्याण हेतु समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न और लोकतंत्र की पाठशाला हैं। उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए पाथेय है।
जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और वंचितों के प्रखर स्वर, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
‘अंत्योदय’ एवं लोक-कल्याण हेतु समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न और लोकतंत्र की पाठशाला हैं।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अरविंद जायसवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय,जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह,हरिवंश मिश्रा,जिला महामंत्री मुन्ना सिंह,जिला मंत्री अजय यादव, अवनीश मिश्रा,माहेश्वरी कांत पांडेय,पूनम सिंह,रामासरे यादव, मयंक श्रीवास्तव ,अभिनव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
