
वाराणसी।श्री कृष्ण उत्सव सेवा समिति और प्रमुख किराना व्यापारी अशोक कसेरा ने बताया कि बाबा धाम में मन्दिर प्रशासन द्वारा नेमी दर्शनार्थियों के लिए 3500/- वार्षिक शुल्क लेकर सुगम दर्शन पास जारी किया जाता रहा है ।लेकिन अब तुगलकी फरमान जारी कर इसपर रोक लगा दिया गया है। जिससे बाबा के प्रेमी काशी वासी अपना समय निकाल कर बाबा के चरणों में हाजिरी लगा लेते है लेकिन नये फरमान से नेमी दर्शनार्थियों में मायूस है।
अशोक कसेरा ने शासन प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों से मांग किया की इस प्रकरण को अपने संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द नवीनीकरण चालू किया जाय। ताकि काशीवासी और बाबा के बीच कोई अवरोध ना रहे ।
