बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण/माकड्रिल आज

 

वाराणसी।‌ नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस शुक्रवार को चेतगंज स्थित प्रधान कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी ( नगर) आलोक वर्मा ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के संदेश का वाचन किया। स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा की।

स्थापना दिवस सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के तहत नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से शनिवार को सुबह दस बजे से अर्दली बाजार स्थित कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज में बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण/माकड्रिल का आयोजन होगा। जिसके मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा होंगे। इस अवसर पर वार्डेन और स्वयंसेवकों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई गई। संचालन सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा ने किया। इस अवसर पर केशव जालान ,अविनाश अग्रवाल, संजय कुमार राय, वीवी सुंदर शास्त्री, ओपी श्रीवास्तव,निधि देव अग्रवाल, कन्हैया लाल यादव ,मंगला प्रसाद गुप्ता,अरविन्द विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल , दिलीप कुमार पांडेय , विक्रम सिंह ,अमूल्य श्रीवास्तव,प्रमोद पाल, मुर्तजा आलम , नौशाद आलम, शहनवाज कुरैशी, सीवी.सिंह, राजेश सिंह,संदीप कुमार, संतोष मिश्रा,अनुपम भट्टाचार्य ,अनूप सिंह , मनीष चौबे, प्रभु नारायण आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *