
वाराणसी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक अर्दली बाजार स्थित सपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधानसभा वार हर बूथ पर एक-एक बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति व वोट बढ़ाने को लेकर समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के समस्याओं, पुलिस प्रशासन द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न एवं पिछले महीने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नए नामों को जोड़ने और हटाने संबंधी कार्यो की समीक्षा की गयी।
जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने बताया कि जनपद की बूथ कमेटी को मजबूत बनाया जाएगा। ताकि अपने बूथ पर मतदाताओं को वोट बनाने के लिए जागरूक कर सके।
संचालन कर रहे संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने बताया कि सपा के लोग सामाजिक समरसता के साथ संगठन को मजबूत करने को तत्पर हैं। धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आनंद मौर्य ने किया। बैठक में पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, आत्माराम यादव, डॉ. उमाशंकर यादव, डा. रामबालक पटेल,राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, उमेश प्रधान, सुभाष यादव, आकाश मौर्या, मनीष सिंह, उमाकांत त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, रामसिंह यादव, भीष्म नारायण, शशि यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, बाबूलाल यादव, अक्षय प्रधान, गोपाल यादव, मनोज यादव, दीपचंद गुप्ता, सुजीत पांडेय शमशेर, रविंद्र यादव, अमरजीत फौजी, अवधेश कुमार, अखिलेश यादव, कौशल्या देवी, सुरेश पाल दुर्गावती पटेल, राजेन्द्र प्रसाद, लवकुश पगड़ी, शिवप्रसाद गौतम, सुरेश मौर्य, धर्मेंद्र फौजी, सचिन प्रजापति, रामकुमार, संजय पहलवान, रविप्रकाश, धर्मवीर पटेल,विजय टाटा, शिवकुमार फौजी व रविनेश रोशन आदि थे।
