
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में शनिवार को समाजशास्त्र: चुनौतियां एवं संभावना विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के पुरा छात्रों ने विद्यार्थियों को समाजशास्त्र की महत्ता बतलाई। मुख्य वक्ता विभाग के पुरा छात्र एवं वर्तमान में जे.एस कॉलेज, बिजनौर में सहायक प्रोफेसर डॉ. अनुराग कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमारा अपना परिवेश, आसपास का वातावरण ही समाज की प्रयोगशाला है। समाजशास्त्र समाज मे घटित घटनाओं का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने वाला विज्ञान है। पीडीएफ डॉ. पीयूष सिंह ने विद्यार्थियों को महिला अध्ययन, जेंडर स्टडीज आदि विषयों में स्कोप के बारे में बताया। आलोक रंजन ने कहा कि समाजशास्त्र समाज की आवश्यकताओं और स्थितियों में परिवर्तन का विज्ञान है।
अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. मधु सिसोदिया ने किया। विषय स्थापना डॉ. सुषमा मिश्रा ने एवं संचालन छात्र शिवम दुबे ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. हसन बानो, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. सूर्यप्रकाश पाठक आदि उपस्थित रहे।
