
वाराणसी/नई दिल्ली।मानवाधिकार संरक्षण एवं विश्व शांति के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले भारत के तीन विशिष्ट व्यक्तित्वों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया है। बांग्लादेश इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फ्रीडम फाइटर फाउंडेशन की ओर से डॉ. विनय श्रीवास्तव, डा कैलाश सिंह विकास एवं आनंद कुमार सिंह को “स्पेशल सर्टिफिकेट – ह्यूमन राइट्स वर्किंग” प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान फाउंडेशन के अध्यक्ष एमडी शहीदुल इस्लाम (S-3588) के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया, जिसका उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, शांति और वैश्विक सद्भाव के लिए किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करना है। सम्मान पत्र में विश्व शांति के संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।
सम्मानित व्यक्तियों ने इस अवसर पर फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें मानवाधिकारों की रक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार आंदोलन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
