वाराणसी। माँ गंगा के पावन तट पर स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल के प्रांगण में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम की जननी माँ महा मैत्रायणी योगिनी का 33वाँ निर्वाण दिवस बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। प्रातः आश्रम परिसर की साफ-सफाई की गई। लगभग 8:30 बजे से बाबा गुरुपद संभव राम ने परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं माताजी की समाधि पर माल्यार्पण, पूजन एवं आरती किया। इसके बाद पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। तत्पश्चात् पूज्य बाबा ने हवन-पूजन किया। मध्याह्न 11:45 बजे से एक पारिवारिक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें वक्ताओं ने माँ महा मैत्रायणी योगिनी को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। वक्ताओं में डॉ. दिव्या सिंह, किरण द्विवेदी, पूनम सिंह (पड़ाव), अल्का सिंह, पूनम सिंह (डीआईजी कालोनी) और छोटी बच्ची शुभदा पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त किये। आकृति कुमारी, जया दूबे, वैष्णवी ने भजन गाया। कुमारी राशि ने मंगलाचरण किया। संचालन सुष्मिता और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *