वाराणसी। नागरिक सुरक्षा के नए उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। चेतगंज प्रधान कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों,वरिष्ठ वार्डेनों, स्वयंसेवक और कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने स्वागत किया। श्री सिंह ने कहा कि वार्डेन और स्वयंसेवकों के नवीनीकरण और भर्ती प्रक्रिया को तेज करना पहली प्राथमिकता होगी। डिवीजनल की संयुक्त बैठक के बाद हर डिवीजन की अलग-अलग बैठक आयोजित की जाएगी। निष्क्रिय वार्डेन को सक्रिय करने का प्रयास होगा। इस अवसर पर सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा,विवेक कुमार,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, डिवीजनल वार्डेन वीवी सुंदर शास्त्री, अभिषेक जायसवाल,अमूल्य श्रीवास्तव, विक्रम प्रताप, रमेश चंद्र,संदीप कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *