
वाराणसी। गुरुवार को त्रिदेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह विधिवत कलश यात्रा, पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न प्रारंभ हुआ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज से प्रारम्भ होकर बुधवार तक विविध धार्मिक आयोजन चलेगा।
आज प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई ।जिसमें त्रिदेव मंदिर से 51 कलश महिलाएं एवं 101 ध्वज पुरुषों सहित घोड़े के साथ नगर का भ्रमण भक्तगण ने किया।
कलश यात्रा त्रिदेव मंदिर पहाड़िया तालाब से अशोक विहार कॉलोनी, सारंग तालाब, पहाड़िया मंडी, पहाड़िया चौराहा, कृष्णा नगर कॉलोनी, गणपत नगर कॉलोनी होते हुए त्रिदेव मंदिर पर सम्पन्न हुआ।
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, कैलाश जी, कमलेश पटेल, सतनारायण यादव, अशोक कुमार सोनकर बलबीर पटेल, नागेश्वर रस्तोगी, पंचकोशी रोड नई बस्ती युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, संजय कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार सोनी, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ संजय दुबे, राजू वर्मा, विनोद दीक्षित, चेत नारायण राजभर, विनय श्रीवास्तव, मदन दुबे, भाजपा सारनाथ मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह एवं संजय पांडे आदि लोग उपस्थित थे।
