वाराणसी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रक सौपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सपा के प्रदेश सचिव राजू यादव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओ ने सयुंक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर रोष व्यक्त करते हुए पत्रक सौपा। सपा नेता राजू यादव ने कहा कि फेसबुक सोशल मिडिया पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अमर्यादित अभद्र टिप्पणी करने से कार्यकर्ताओ मे आक्रोश है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने सयुंक्त पुलिस आयुक्त से कहा कि इस तरह की टिप्पणी से कभी भी धार्मिक उन्माद फैलने की संभावना है। शिकायत पर सयुंक्त पुलिस आयुक्त ने अभियोग पंजीकृत करने के साथ कड़ी कारवाई करने का आदेश दिया। प्रतिनिधि मंडल में सपा के प्रदेश सचिव राजू यादव,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा, अधिवक्ता संदीप यादव,विकास यादव बच्चा,अधिवक्ता नीरज यादव, शिव कुमार गौतम,लवकुश यादव, सत्यनारायण यादव,आलोक कुमार, जीशान आलम आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *