
वाराणसी। रविवार को संजय नगर कॉलोनी रमरेपुर में कारगिल निवास पर अजय कुमार सिंह कारगिल योद्वा द्वारा महाराणा प्रताप जी के पुण्यतिथि के अवसर पर अकथा विकास समिति व टीम राम सिह ने वरिष्ठ समाज सेवी डॉ गौरीशंकर शंकर दुबे के सहयोग से अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जरूरतमन्द, सफाई मित्रो ,गरीब, असहायों में कम्बल वितरित किया गया।
कम्बल लेते वक्त ठंड से ठिठुर रहे गरीब,असहायों के खुशी से आंसू छलक पड़े। कम्बल पाकर असहायों ने आशीर्वाद दिया। अकथा विकास समिति के अध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी लठियाही ने कहा कि मानव होने के नाते एक व्यक्ति का फर्ज है वह निःस्वार्थ भाव से दूसरे मनुष्य की सेवा करे गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। भारतीय संस्कृति में कहा गया है सेवा परमो धर्मह गरीब, असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची भगवत सेवा है। 
अजय कुमार सिंह कारगिल योद्धा जी ने कहा कि यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गो के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नहीं है। हमारा संगठन ,गरीबों की मदद के लिए काम करता है। हमारे संगठन के सदस्य असहाय लोगों की कुछ न कुछ निरंतर मदद करते रहते हैं। राम सिंह ने सभी का आभार जताया।
कम्बल वितरण के दौरान अजय कुमार सिंह कारगिल योद्धा,राम सिंह,अतुल सिंह ,सज्ज्न जायसवाल ,अवतार गुप्ता, शिवम सिंह,प्रवीण द्विवेदी लठियाही प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
