
वाराणसी। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे सपाईयो ने स्वागत किया। पीडीए में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी और आदि आबादी, सभी शामिल हैं। कहा कि पीडीए के लोगों का हजारों वर्षों से शोषण हुआ है और उसी अत्याचार के खिलाफ सपा ने आवाज बुलंद की है। विकास यादव ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन भी किए। विकास इसके बाद प्रकांड विद्वान चंद्रमौलिक उपाध्याय की माता स्व. भगवती उपाध्याय के निधन उपरांत उनके आवास रोहित नगर कालोनी ( नरिया) स्थित आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे।
