वाराणसी। अर्दली बाजार (महावीर मंदिर) स्थित बाबा अमरनाथ आश्रम एवं महावीर कुंड निगरानी समिति की ओर से सोमवार को 31 साधू-संतों का सम्मान किया गया। बाबा अमरनाथ के परिनिर्वाण दिवस पर कुंड निगरानी समिति की ओर से भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया। जिसमे सैकंडों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी उर्फ बब्बू महराज,सचिव संजय कुमार राय (डिवीजनल वार्डेन),पार्षद अशोक मौर्या,अजय श्रीवास्तव तारा सोनकर,प्रदीप सोनकर, राजकुमार कुंवर,मनोज सोनकर (एमडी) आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *