
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की बैठक पहड़ियां स्थित एक लान में सोमवार को हुई। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह ने सभी पोस्ट वार्डेन को परिवार रजिस्टर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने नवीनीकरण और नये सदस्यों को अभियान चला कर जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में स्वयंसेवकों का अत्याधुनिक परिचय पत्र बनाने के लिए विचार- विमर्श हुआ। विशिष्ट अतिथि एडीसी इरफानुल होदा और विवेक कुमार रहे। संयोजन और संचालन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। इस अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,राजेश कुमार सिंह,अजय यादव, अयन बोस,
अंजनी सिंह,चंद्रकला,कंचन गुप्ता,शुभम चौरसिया, राजकुमार जायसवाल, श्रीप्रकाश यादव, नौशाद आलम,पुर्णेन्दु हलधर,सोनम प्रसाद,विनय गुप्ता, अनिल गुप्ता,शादिक, बाबूलाल पटेल, योगेश गुप्ता, जय प्रकाश जायसवाल,आदित्य चतुर्वेदी,शहजादा कुरैशी, शबाना आजमी,नौसिन खानम आदि थे।









Leave a Reply