वाराणसी। वज्र विद्या संस्थान, सारनाथ में सोमवार को आयोजित “कांग्यु गुडेंस” शीतकालीन 25वाँ धर्म शास्त्रार्थ में सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उपमुख्यमंत्री ने धर्मगुरु दलाई लामा एवं करमापाल्या के चित्र पर खाता चढ़ाकर अभिवादन किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। संस्थान के प्रमुख खेपों कर्मा गेंदूम ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा, अंग वस्त्र एवं अभिमंत्रित धूप भेंट किया। उप मुख्यमंत्री के यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वास्थ्य हेतु लगभग 800 बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विशेष पूजा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में नवनिर्मित अशोक स्तंभ एवं नागराज प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न देशों से आए लगभग 800 बौद्ध भिक्षुओं की सारनाथ में उपस्थिति महाकुंभ के आयोजन से कम नहीं है। उप मुख्यमंत्री ने पुनः मंदिर में आने का आश्वासन देते हुए समस्त संस्थान परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी,एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, आनंद पांडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *