वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत अकथा वार्ड में डूडा द्वारा स्वीकृत 01 करोड़ 81 लाख की लागत से 4 कच्चे मार्गों पर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन कार्यों का आज शिलान्यास किया गया है, उन्हें युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ तत्काल पूर्ण कराए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर अजीत सिंह, अतुल सिंह, पार्षद संजय जायसवाल, पार्षद राजेश यादव, पार्षद राजेंद्र मौर्या, अरविंद जायसवाल, मनोज जायसवाल, हरिश्चंद्र मौर्या, आलोक देव मिश्रा तथा कालोनीवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *