वाराणसी। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल एवं मिर्जापुर मंडल के आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने विभागीय अफ़सरों को निर्देश देते हुए कहा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे अचीव करें और किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करें।

अधिकारी निर्धारित राजस्व लक्ष्य को समय पर प्राप्त करें ओवर रेटिंग एवं अवैध मदिरा पर सख्त कार्रवाई करें।

आबकारी मंत्री ने कहा कि किसी भी दशा में बाहर से प्रदेश में अवैध मदिरा न आने पाये। ओवर रेटिंग करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो। ओवर रेटिंग मिलने पर दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाये और दुकान का भी लाइसेंस निरस्त किया जाये। किसा भी दशा में मिलावट की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। आबकारी मंत्री ने सभी दुकानों पर पॉश मशीनों के संचालन और मशीन द्वारा स्कैनिंग करते हुए मदिरा की बिक्री शत-प्रतिशत सुनिश्चित किये जाने का भी निर्देश दिये।

मा० मंत्री जी द्वारा संबंधित मंडलों में प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के निर्माण व क्रय विक्रय की घटनाओं को समाप्त करने हेतु ठोस कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किए जाने हेतु रणनीति बनाते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाए। अन्य प्रांतों से मदिरा को तस्करी को रोकने हेतु अभियान चलाकर टोल टैक्स प्लाजा पर रोड चेकिंग कराये जाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर संयुक्त आबकारी आयुक्त वाराणसी जोन वाराणसी,उप आबकारी आयुक्त वाराणसी प्रभार वाराणसी, उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर प्रभार एवं मंडल के सभी जनपदों के जिला आबकारी अधिकारी एवं दोनों मंडलों के सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *