रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद का एक प्रतिनिधि मण्डल महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार को ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट ब्रजेश नन्दन पाण्डेय एवं परिषद के संरक्षक पार्वती महिला पीजी कॉलेज दोहरीघाट मऊ के प्रबंधक लाल बिहारी द्विवेदी, कर्मचारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी ने बुके देकर सम्मानित किया।

ईश मार्ग संस्कृत विद्यालय गडेरूवा आजमगढ़ के प्रबंधक अनिरुद्ध तिवारी एवं परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षक नेता दिवाकर तिवारी महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने कहां कि कुलपति महोदय ने जो परिषद को अपना अमूल्य समय दिया है उसके प्रति मैं आभार प्रकट करता हूं। इसी क्रम में संरक्षक लाल बिहारी द्विवेदी एवं परिषद के वरिष्ठ कार्य समिति सदस्य प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि कुलपति महोदय बड़े ही मिलनसार व्यक्ति हैं।

ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद एक बड़े कार्यक्रम के माध्यम से पार्वती महिला पीजी कॉलेज के प्रांगण में कुलपति जी को सम्मानित करने का काम करेगा इस अवसर पर साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पांडे सरस ने अपनी कविताओं के माध्यम से कुलपति महोदय का स्वागत किया ।अंत में संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक अनुज तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वैभव पांडे, राजन पांडे,अवनीश तिवारी ने भी कुलपति महोदय को माल्यार्पण कर सम्मानित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *