
वाराणसी। वाराणसी दक्षिणी विधानसभा में बुधवार को पूर्व मंत्री एवं दक्षिणी विधायक के डॉ नीलकंठ तिवारी ने नौ वार्डों में 81 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विकास कार्यों में विभिन्न गलियों का निर्माण, चौका रिसेटिंग, इंटरलॉकिंग कार्य, प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार निर्माण आदि कार्य शामिल हैं । सभी कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण किया जाएगा।इस अवसर पर विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दक्षिणी विधानसभा में पिछले आठ वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। विधायक ने स्थानीय जानता से आह्नवाहन किया किसी भी क्षेत्र में कोई भी कार्य हो तो तुरंत बताएँ। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। शिलान्यास कार्यक्रम नीचीबाग कार्यालय, बागेश्वरी देवी एवं प्रह्लादघाट में संपन्न हुआ। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया है उन्हें युद्ध स्तर पर अभियान चला कर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराये।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, राजीव सिंह, तारकेश्वर नाथ बंटी, पार्षदगण संजय केशरी, इंद्रेश सिंह, श्रवण गुप्ता, अमरेश सिंह, अनंत राज, मनीष गुप्ता, विवेक जायसवाल, सुरेश चौरसिया, अभिजीत भारद्वाज, विजय सोनकर, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, संदीप चौरसिया ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी, समेत तमाम कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित रही।
