
वाराणसी।श्री रामलला की मूर्ति की औपचारिक प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण पल था। मंदिर उद्घाटन एक राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया गया था। जो सांस्कृतिक आकांक्षाओं की लंबे समय से प्रतिक्षित पूर्ति का प्रतीक था।
अब श्री रामलला भव्य महल में विराजमान होने का एक वर्ष पूरा हो गया है। ऐसे ऐतिहासिक पल को पूरे देश में भव्य बनाने के लिए हिंदू समाज के द्वारा पूरे देश भर में भव्य आयोजन कर वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद काशी महानगर ने बुधवार को औरंगाबाद स्थित नीमा माई, हनुमान मंदिर पर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। पदयात्रा भी निकाली गई जो मंदिर प्रांगण से होते हुए औरंगाबाद, लक्सा, गोदौलिया चौराहे पर समाप्त हुआ है। पदयात्रा में लोगों ने गर्मजोशी से जय श्री राम, हर हर महादेव के नारे लगाते, भगवा ध्वज लेकर चलते रहे।
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और पदयात्रा संयोजक प्रदीप कुमार व सह संयोजक करण जायसवाल रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अर्जुन कुमार मौर्य महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल काशी प्रांत, विभाग महामंत्री श्रवण कुमार, कार्यकारिणी सदस्य श्री हरिनाथ सिंह, शैलेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद उपाध्यक्ष काशी महानगर, रिंकू देववंशी महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, विकास कुमार (वी. के.) अनूप सेठ, महेश यादव, राहुल चौरसिया, लव शर्मा, अरविंद शर्मा, अंकित सेठ, रोहित कुमार, अनुप कुमार सिंह, अजय मौर्य, विशाल जायसवाल, ओ.पी. कश्यप भारतीय जनता पार्टी एस.टी. मोर्चा, चन्द्रमणि शाह, विक्की गौड़, राजकुमार पटेल, आर्यन विश्वकर्मा, अजय सिंह सहित संगठन के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
