
वाराणसी/मिर्जापुर। मिर्जापुर के सारी पट्टी गांव में मीरा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों में कंबल वितरण और जागरूकता अभियान चलाया गया। सारी पट्टी के शीतला प्रसाद द्वारा मीरा फाउंडेशन की टीम का स्वागत किया गया। विधवा महिलाओं और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल वितरित किए गए। सादर ही बच्चों को बच्चों को ड्राइंग कॉपी, पेंसिल, रबर और रंग वितरित किए गए। संस्था के अजय एवं विपिन ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। महिला और बच्चों के लिए जागरूकता में दीपशिखा और प्रतिमा ने बच्चों और लड़कियों को महिला हेल्पलाइन नंबर (181, 112, 1090, 1076,1098, 1093, 102,108) के बारे में जागरूक किया। उन्हें बताया कि किसी भी परिस्थिति में अपनी चुप्पी तोड़ें और समाज में खुलकर बोलें ताकि अपराधों को रोका जा सके। इस अवसर पर अजय, विपिन सिंह, शीतला प्रसाद, विजय, टाटा, संजय, चेतन सालुंके, नीलेश,सचिन गायकवाड़, मनोज कुमार, प्रमोद सिंह ,दीपशिखा, प्रतिमा कश्यप,कंचन, आदर्श, शीला देवी, शकुंतला, निधि, आशीष जटाशंकर आदि शामिल थे।
