
जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
वाराणसी। जिला सपा कार्यालय अर्दली बाजार में समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं समाजवाद के प्रेरणा स्रोत जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में समाजवादी आंदोलन में इनके योगदान की चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे। उन्होंने तमाम युवाओं को समाजवादी संघर्ष व विचारो से जोड़ा तथा राजनीतिक सक्रियता प्रदान की थी। जनेश्वर मिश्र समाजवादी आंदोलन के एक योद्धा व विचारक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। मुख्य अतिथि सांसद चन्दौली वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए पूरे जीवन में समाजवादी आंदोलन को अपने संघर्ष से नई पहचान दी। सपा की मजबूती के लिए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की नीतियों विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। पार्टी उनके योगदान को हमेशा याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाती रहेगी। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सात बार केंद्रीय मंत्री रहे,फिर भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और ना ही बंगला उन्होंने गरीबों और शोषित लोगों के लिए हमेशा संघर्ष किया यही कारण है कि उन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता है। धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आनंद मौर्या ने किया। इस अवसर पर डॉ उमाशंकर सिंह यादव, आनंद मौर्या, विष्णु शर्मा, डॉ. सुभाष राजभर, दिलशाद अहमद, अखिलेश यादव, मनोज यादव गोलू, दयाराम यादव, राम सिंह राजभर, डॉ. नंदलाल कनौजिया, रामकुमार यादव, सुजीत पांडेय शमशेर, संजय पहलवान, आर पी यादव, धर्मवीर पटेल, विनोद कुमार, जोहर प्रिंस, डॉ कुलदीप कुमार, रवीनेश रोशन, विजय टाटा, दिनेश पटेल, जवाहर लाल, दिल मोहम्मद व विनोद शुक्ला आदि थे।
