वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में बुधवार को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आश्रम के प्रांगण में भगवान रामचंद्र जी का मूर्ति का पूजा अर्चन षोडशोचर पूजा, महा आरती तथा11 बार हनुमान चालीसा परायण भक्तों के द्वारा किया गया। भगवान रामचंद्र की जय, श्री राम की उद्घोष भक्तों के द्वारा किया। भजन भी किया गया।

इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा में आंध्र आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री,तुलसी गजानम जोशी, ने प्राण प्रतिष्ठा में हुए अनुभव की भक्तोंगण बताया तथा रामलाल मूर्ति के नीचे यंत्र लगे को जो दिए श्री अन्नदनम चिदंबर शास्त्री ने अपना अनुभव साझा किया। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सी वी बी सुब्रमण्यम,श्याम शास्त्री, तुलसी गजानम जोशी, वी वी सीताराम, आशीष टंडन,श्रीमती उमा ,धारणी, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *