वाराणसी। विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से बुधवार को भगवान श्रीराम शोभायात्रा मलदहिया चौराहे से राजेन्द्र प्रसाद घाट तक निकाला गया। मुख्य अतिथि भिखारी प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष (विश्व हिन्दू महासंघ) थे। कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार श्रीवास्तव काशी संभाग प्रभारी रहे। शोभायात्रा में रथ, बग्घी, कट आउट, बैंड, बाजा, शहनाई तथा सुसज्जित झाँकियों के साथ साधु-संत की रामधुन, युवा जोश की शंख ध्वनि तथा मातृशक्ति की हर्ष ध्वनि के साथ जय श्रीराम, हर हर महादेव एवं गंगा मैया की जय का नारा लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव,जयशंकर केसरी, महानगर मंत्री अंजनी सिंह, ओम प्रकाश सिंह,रूद्र कुमार पाठक, मनोज कुमार प्रजापति,गंगा शर्मा कौशिक, डा. हरिओम पाठक,

माधवी श्रीवास्तव, संतोष सेठ, संतोष मिश्रा,रेखा श्रीवास्तव,प्रवीण दूबे,तपेश्वर चौधरी, संजय पाण्डेय, अभय श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह,संगीता मिश्रा,अमृता श्रीवास्तव,अंजू श्रीवास्तव,सुषमा श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *