वाराणसी।जगतपुर स्थित जगतपुर पी.जी. कॉलेज, जगतपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की बैनर तले स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व-कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी का वृहद आयोजन किया।

समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति मिश्रा ने कहा कि स्वामी जी एक महान युग दृस्ता और प्रखर विचार के थे। शिकागो सम्मेलन में उनके दिए गए ओजस्वी संबोधन से पूरा विश्व मुग्ध हो गया था।

विषय की स्थापना करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान ज्ञाता थे तथा एन.एस.एस यूनिट 2 के छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रैली निकाली तथा उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलाई।

युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किया गया जिसमें निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर, शपथ, रैली, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता तथा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *