वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और महावीर कुंड निगरानी समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार ( 24 जनवरी ) को सुबह 10 बजे से पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय/डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा के अनुसार मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह होंगे। शिविर में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और वार्डेन के साथ ही कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है।
