रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।राष्ट्रीय बालिका दिवस के पूर्व संध्या पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा सराय सुरजन वार्ड में स्थित शंभो माता मंदिर में महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाओ , मुहिम के अंतर्गत जागरूक किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को जागरुक करते हुए ममता जी ने बताया कि बेटियां बोझ नहीं है बल्कि माता-पिता का स्वाभिमान है। अगर बेटियां शिक्षित होगी तो हमारा समाज भी शिक्षित होगा । वर्तमान समय में बेटियां बेटों से कंधे से कंधा मिलाकर समाज के विकास में अपना पूरा योगदान दे रही है ऐसे में हमारा प्राथमिक कर्तव्य यही होना चाहिए कि हम उन्हें आगे बढ़ाने में अपना पूरा योगदान दे ,क्योंकि बेटियां हैं तो समाज है ।

कार्यक्रम में समाज सेवक पवन कुमार मौर्य ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रति महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि हमें बेटा और बेटी में कोई भेद नहीं करना चाहिए बल्कि बेटियों को शिक्षित करके उन्हें समाज में अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना ही चाहिए । कार्यक्रम के अंत में संस्था के विजय कुमार, पवन कुमार मौर्य , मोहम्मद अनीस, फैजान अंसारी, किरन देवी, शबाना परवीन, यासमीन शाह ,मंगलेश्वर प्रसाद, रामबाबू, सुमित बिंद, रवि कुमार करम भारती, ने उपस्थित सभी महिलाओं को तिरंगा झंडा भी वितरित किया।

कार्यक्रम के दौरान रेशमा देवी, तरन्नुम खातून, नेहा कुमारी , जीरा देवी, बसंती, लालती देवी, रागिनी, सोनी देवी ,पूजा देवी, रानी, मेहरुन्निसा , मुन्नी देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *