वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय (अर्दली बाजार) में देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर आयोजित विचार गोष्ठी में भारत की आजादी में इनके योगदान की चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश भक्ति के प्रतीक हैं तथा वे युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने भारत की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम के तहत जो संघर्ष किया वह हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने साहस का परिचय दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जय हिंद का नारा दिया जो आज भी भारत का राष्ट्रीय नारा है। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। जिसका उद्देश्य ब्रिटिश शासन से भारत को आजाद कराना था। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने किया।

इस अवसर पर डॉ उमाशंकर सिंह यादव, हीरू यादव, दिनेश यादव, गोपाल पाण्डेय, मनोज यादव गोलू, रामकुमार यादव, संजय पहलवान, अवधेश कुमार, आरपी यादव, सचिन प्रजापति, संतोष पाल, धर्मवीर पटेल, सुरेश पासी, जवाहर लाल, कमलाकांत प्रजापति, अजय कुमार व विनोद शुक्ला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *