वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और महावीर कुंड निगरानी समिति की ओर से पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 58 स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और काउंसिल कराया। शिविर में वार्डेन और स्वयंसेवकों ने 34 यूनिट रक्तदान किया। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह और विशिष्ट अतिथि एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार थे। स्वागत संयोजक डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। संजय राय ने 51वीं और रवि बरनवाल ने 56वीं बार अपना रक्तदान किया। इस अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, गोपाल मुखर्जी, अंजनी सिंह, पुर्णेन्दु हलधर, चंद्रकला,मृत्युंजय चक्रवर्ती, महंत शैलेन्द्र द्विवेदी, पार्षद अशोक मौर्या, राजकुमार जायसवाल,रवि बरनवाल, मनीष गुप्ता, ज्ञानप्रकाश राय, आरती राय, अनुष्का,आयुष गुप्ता,गौतम लाहा,स्नेहा विश्वकर्मा ,रमेश कुमार भारती आदि ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *