
वाराणसी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अर्दली बाजार (एलटी कालेज) स्थित विवेकानंद प्रवास स्थल से शनिवार को दिव्यांगजों विजय पांडेय के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकाला। जो अर्दली बाजार, भोजूबीर, सर्किट हाउस, जिला मुख्यालय होकर अम्बेडकर पार्क पहुंच कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल वंदे मातरम, भारत माता की जयकारा लगाते चल रहे थे। अम्बेडकर पार्क पहुंच कर राष्ट्रगान से समापन हुआ। संयोजन
आशीष, हरिश्चंद्र,सुबोध पंकज ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता विनोद पांडेय भैयाजी, मनोज दुबे,बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
