वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र द्वारा प्रेमचंद स्मारक स्थल लमही में आयोजित सुनों मैं प्रेमचंद कहानी पाठ 1441 दिवस पूर्ण होने पर प्रेमचंद की कहानी सती का पाठ समाजसेवी नीरा देवी ने किया। उनका सम्मान प्रो. श्रद्धानंद , व्योमेश चित्रवंश व निदेशक राजीव गोंड ने किया। शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ।साथ ही सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर रोहित गुप्ता,अजय यादव, संजय श्रीवास्तव, राहुल यादव, देव बाबू, पंकज सिंह, आयुषी दूबे,मनोज विश्वकर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *