
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया शाखा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सीए रंजीत कुमार अग्रवाल प्रेसिडेंट (आईसीए आई नई दिल्ली) और सेंट्रेल कॉउंसलिंग मेम्बर सीए अनुज गोयल, सीए ज्ञान चाँद मिश्रा, सीए केमिशा सोनी और सीए गिरीश आहूजा थे l शाखा अध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा ने सभी का स्वागत किया। कार्यकारिणी सदस्यों ने ध्वजारोहण किया गया। संविधान के प्रति अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए शपथ लिया गया। संचालन शाखा पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए. सोम दत्त रघु और धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए. सीए वैभव मेहरोत्रा ने किया। नए शाखा सदस्यों को सम्मानित किया गया। शाम को स्टूडेंट्स युथ फेस्टिवल में डांस, ड्रामा,गिटार, सिंगिंग की शानदार प्रस्तुतियों ने मनमोह लिया। इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह. शाखा कोषाध्यक्ष सीए. विकास द्विवेदी, अनुराग खन्ना, सीए.द्विजेन्द्र कुमार सिंह , सीए राहुल कुमार सिंह, सीए केएन गौतम, सीए आलोक शिवाजी, सीए सुदेष्णा बासु, सीए शिशिर उपाध्याय,सीए मनोज कुमार अग्रवाल, सीए रवि कुमार सिंह, सीए बृजेश कुमार जायसवाल, सीए सुकान्त रॉय आदि थे।
