वाराणसी। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित माहव्यापी पीडीए चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा पिंडरा के दादूपुर सेक्टर के तिलवार ग्रामसभा में पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दिलाया। बाबा साहब के सम्मान में हर तरह की लड़ाई लड़ने की बात कही जिससे कि पीडीए समाज की हक मारी यह सरकार न कर सके। इस अवसर पर कमलेश पटेल, मनोज यादव, अवधेश पटेल, सत्य प्रकाश राजू, विजय यादव, योगेश यादव, कमल प्रजापति, डॉक्टर रिजवान, भरत प्रजापति, त्रिभुवन विश्वकर्मा, संजय राजभर, संतोष यादव, छेदी मौर्या, संजय पटेल, डॉक्टर बंसराज पटेल व योगेश यादव थे। शिवपुर विधानसभा अंतर्गत नरायनपुर सेक्टर में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताओं ने पीडीए समाज के लोगों को उनके हक और अधिकार के बारे में बताया और और पंपलेट वितरित किया गया। इस अवसर पर राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, उमेश प्रधान, डॉक्टर रामबालक पटेल, संजय मिश्रा, रविनेश यादव रोशन, अक्षय प्रधान बबलू, रोशन मोहम्मद फौजी उपस्थित थे। सेवापूरी विधानसभा अंतर्गत गुरदासपुर सेक्टर में पीडीए चर्चा का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में पाखंडी बिंद, राम सिंह यादव, राजेश यादव, सुजीत मास्टर, इंजीनियर अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित अजगरा विधानसभा अंतर्गत भौमी सेक्टर के ग्राम सभा बेलवरिया में पीडीए चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित पार्टी के नेताओं द्वारा उपस्थित लोगों को संविधान में वर्णित उनके हक और अधिकार को बताया और साथ ही पास के बस्ती में जाकर पंपलेट बांटे। कार्यक्रम में बाबूलाल यादव, सुनील सोनकर, विनोद यादव, राहुल यादव, रवि यदुवंशी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *