
आरएसएमटी में स्वच्छता खेलोत्सव 2025
वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर स्थित आरएसएमटी में गणतंत्र दिवस पर स्वच्छता खेलोत्सव 2025 का आयोजन हुआ। जिसमे कैरम, चेस और मैनेजमेंट स्टूडेंट और कंप्यूटर स्टूडेंट्स के बीच क्रिकेट मैच हुआ। एमसीए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमबीए की टीम को 18 रनों से हरा कर जीत हासिल की।
मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का खिताब अंकित और बेस्ट बैट्समैन अमन रहे।
अंपायर डॉ बृजेश सुजीत ,आनंदमोहन रहे।
विभिन्न खेलो में निर्णायक,डॉ प्रीती सिंह,आनंद श्रीवास्तव, डॉ सी पी सिंह ,विजय पांडे, डा विनीता ,विनय कुमार रहे। चेस में बीबीए की पीहू चौबे और माही चौबे ने बाजी मारी।
कैरम में जिया, आयुषी और रिया क्रमशः गोल्ड,सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता। मुख्य अतिथि इंडियन बैंक के डिप्टी जोनल मैनेजर संजय कुमार ने स्वच्छता का संदेश देते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि विकास कुमार ब्रांच मैनेजर यू पी कॉलेज कैंपस शाखा, डा.मेजर अरविंद कुमार सिंह , फुटबॉलर सतेंद्र बहादुर सिंह,सूर्यकांत त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर आर एस एम टी के सभी सफाई कर्मियों , तृतीय श्रेणी कर्मचारी और खेलोत्सव में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।आरएसएमटी के प्रभारी निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। स्वच्छता खेलोत्सव के संयोजक अनुराग सिंह और पूरी स्पोर्ट्स कमेटी रही।
