
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।महाकुम्भ में दूर दराज से वाराणसी में आये हुए स्नानार्थियों की सेवा,नागरिक सुरक्षा भेलुपुर प्रखंड एवं श्री राम तारक आंध्रा आश्रम ने संयुक्त रूप से पांडे हवेली पर चाय, पानी, बिस्कुट पिलाया गया।
शिविर का उद्घाटन नागरिक सुरक्षा के सहायक उप नियंत्रक विवेक राय ने किया। तथा कार्यक्रम का संचालन आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री ने किया।
चारो तरफ हर हर महादेव के नारे लगाकर लोग चल रहे थे ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भेलुपुर प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल,घटना नियंत्रक अधिकारी दिलीप पाण्डेय, भूपेंदर सिंह गिल, मनोज कुमार राय,श्रीमती सुरैया बानो, श्रीमती नंदिता चैटर्जी, श्रीमती शरबानी धारा,अनिता जी, मुन्ना लाल यादव, श्रीमती देवाश्री दत्ता, प्रदीप दत्ता, सहित अनेको सदस्यगण रहे।
