
वाराणसी। माधवपुर कोर्ट स्थित प्रथम काशी के नाम से विख्यात जिसका वर्णन पुराणों में भी मिलता है। शूल टंकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा, समीप ही मां गंगा की अविरल धारा बह रही है वहीं स्नान कर भक्त गण बाबा का दर्शन कर रहे हैं।
मौनी अमावस्या पर्व पर भक्तों ने ऐतिहासिक स्नान कर बाबा से अपनी मुरादें मांगी, भीड़ में बच्चे, बुजुर्ग, युवा, युवतियां और महिलाएं बढ़ चढ़ कर दान पुण्य करते दिखे।
मंदिर के पुजारी अनुज गिरी ने बताया कि रात 12 बजे से ही भक्त गण जुटना शुरू हो गए थे सुबह से अब तक हजारों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा चुके हैं और प्रशासन का पूरा सहयोग हर स्तर पर मिला।
