वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने बुधवार को जारी बयान में प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण हुए लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की ख़बर पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कहा कि इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह अतिविशिष्ट लोगों पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ज़िम्मेदार है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रूपये मुआवजे की मांग की साथ ही भगदड़ में घायलों का बेहतर इलाज कराए जाने की बात कही। उधर, कुम्भ हादसे मे हताहत श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि महाकुंभ मे शाही स्नान के दौरान श्रद्धालुओ के हताहत की घटना बेहद दुखद है। श्रीशर्मा ने कुम्भ मे श्रद्धालुओ के हताहत की खबर से बेहद दुखी होकर पतित पावनी माॅ गंगा की धारा मे स्नान कर सभी श्रद्धालुओ के प्रति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया ।
