वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर खुर्द क्षेत्र से बीती रात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी तीन ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर लिया। मनोज सेठ, नारायण कुमार गुप्ता और संतोष सेठ कादीपुर खुर्द के निवासी है और ई-रिक्शा चला कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। तीनों ने थाने में दिए गए तहरीर में बताया कि प्रतिदिन की भांति बीती रात भी उन्होंने ई-रिक्शा अपने घर के दरवाजे के सामने खड़ा किया था। रात लगभग एक बजे से चार बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उन तीनों के ई-रिक्शा से बैटरी, स्टेफनी व अन्य औजार चुरा लिया। तीनों ने थाने में तहरीर दी है।
