वाराणसी। शहीद दिवस पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से हस्तचालित सायरन बजाकर महात्मा गांधी और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय (पोर्टिको) पर दो मिनट का मौन रखा गया। सुबह 10.59 बजे से एक मिनट तक सायरन बजने के बाद अपर जिलाधिकारी ( नगर) आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों, कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट बाद पुनः सायरन बजाया गया। संयोजन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। नागरिक सुरक्षा से अयन बोस ने सायरन बजाया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा के सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार, डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, सीबी सिंह, कंचन गुप्ता, प्रमोद पाल, राजेश कुमार सिंह, अंजनी सिंह, वसीम खां,अयन बोस, चंद्रकला, नौशाद आलम, रिषभ मोदनवाल,उमेश चंद्र वर्मा, कुसुम सिंह, ज्याउद्दीन,अजय यादव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अनुष्का,आयुष गुप्ता,पवन सिंह आदि स्वयंसेवक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *