
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन और डालिम्स सनबीम ग्रुप आफ स्कूल एंड हास्टल (पहाड़िया ब्रांच) के छात्रों ने मीरा फाउंडेशन नई बस्ती ब्रांच के बच्चों को पुस्तकें वितरित की। उन्हें शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया। यह पहल उन बच्चों के लिए आशा की किरण है जो अभी तक स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव, आकांक्षा आलोक मिश्रा, अजय कुमार,वर्षा कन्नौजिया, विजय टाटा, विपिन सिंह,आकांक्षा विजय,श्रीवास्तव मनोज कुमार,संजय,शिवांगी,अंशिका, दीक्षा, आराध्या,रूही,सविता श्रीवास्तव , सविता दुबे, कुनाल,अंशिका राजभर आदि थे।
