वाराणसी।पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवाश्रम में कुष्ठ निवारण दिवस संस्था के अध्यक्ष गुरुपद संभव राम के निर्देशन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सायं आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वीपी सिंह ने की । अन्य वक्ताओं में श्री सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण सिंह एवं प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के प्रधान चिकित्सक वैद्य बैकुंठ नाथ पाण्डेय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. विजय प्रताप और डॉ एसके सिंह थे। सभी ने इस आश्रम द्वारा पीड़ित उपेक्षित जनों की सेवा के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु ने पीड़ित मानवता की सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म और पूजा कहा है I गोष्ठी का शुभारम्भ डॉ. वीपी सिंह द्वारा परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र पर माल्यार्पण पूजन के साथ हुआ I मंगलाचरण ओमप्रकाश तिवारी ने किया I गोष्ठी का संचालन डा.

वामदेव पाण्डेय, धन्यवाद ज्ञापन सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने किया । गोष्ठी के पश्चात् कुष्ठी बंधुओं व माताओं में फल-बिस्कुट आदि का वितरण किया गया I इससे पूर्व इस अवसर पर प्रातःकालीन सफाई एवं श्रमदान के उपरांत मध्याह्न में कुष्ठी बंधुओं में नवीन वस्त्र वितरित किया गया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *