
वाराणसी। शुक्रवार सुबह महान घाट के सामने गंगा में दो नावों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद छोटी नाव गंगा में डूबने लगी। चीख-पुकार, अफरा-तफरी मच गई। तुरंत जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। छोटी नाव के पर्यटकों को बड़ी नाव में शिफ्ट किया गया।
जल पुलिस ने बताया कि अस्सी घाट से 6 सवारियों को बैठाकर एक छोटी मोटर बोट मणिकर्णिका घाट से लौट रही थी। तभी उसकी बड़ी मोटर बोट से टक्कर हो गई। बड़ी मोटर बोट में 58 लोग बैठे हुए थे। टक्कर से छोटी नाव का बैलेंस बिगड़ गया। वह डूबने लगी। बड़ी बोट में बैठे लोगों ने छोटी नाव में सवार 6 लोगों को डूबने से बचाया। घटना की सूचना पर वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंचे हैं।
